AMD News: रैली काशीराम चिकित्सालय से शुरू होकर रामादेवी चौराहा होते हुए मनोज इंटरनेशनल तक पहुंची। इसके बाद वापस काशीराम चिकित्सालय आकर संपन्न हुई। इस दौरान लोगों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए बच्चों को निर्धारित अभियान के तहत पोलियो की खुराक पिलाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सीएमओ ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि 22 नवंबर से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान के दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। अभिभावक इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित न रह जाए।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं सामाजिक संगठनों से भी अभियान में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। शत-प्रतिशत बच्चों तक पहुंचने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की टीमें एवं संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे।
स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि पल्स पोलियो अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य को बनाए रखने में सहयोग दें।

