कानपुर के कल्याणपुर स्थित टाटा मोटर्स डीलरशिप में कार की डिलीवरी में देरी को लेकर विवाद

AMD NEWS: कानपुर। शहर के कल्याणपुर स्थित आइकॉन कार्स (ICON CARS), टाटा मोटर्स पैसेंजर कार डीलरशिप के शोरूम में कार की बुकिंग और डिलीवरी में देरी को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राहक के साथ आए कुछ अज्ञात लोगों ने डीलरशिप के कर्मचारी अनुराग गुप्ता के साथ मारपीट की।

इस संबंध में आइकॉन कार्स के जीएम सेल्स अतुल बाजपेयी ने जानकारी देते हुए बताया कि कल्याणपुर स्थित उनके शोरूम में एक ग्राहक ने कार की बुकिंग कराई थी। किसी कारणवश बुक की गई कार के शोरूम पहुंचने में देरी हो गई। इसी बात को लेकर ग्राहक के साथ आए कुछ लोगों ने शोरूम में कार्यरत कर्मचारी अनुराग गुप्ता के साथ विवाद करते हुए उनके साथ मारपीट की।

बताया गया कि इस घटना के संबंध में संबंधित पक्ष की ओर से मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (CM Portal) पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। कार की बुकिंग और डिलीवरी में देरी जैसी व्यावसायिक परिस्थितियों को लेकर विवाद होना अलग बात है, लेकिन किसी कर्मचारी के साथ मारपीट करना गंभीर मामला है। ऐसे मामलों में विवाद का समाधान कानूनी और शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए।

फिलहाल घटना के संबंध में शिकायत किए जाने की जानकारी सामने आई है। मामले में अन्य संबंधित पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *