कानपुर के राधिका अपार्टमेंट में भीषण आग, 8 लोगों को सुरक्षित निकाला गया; दो की मौत, दो घायल

AMD News : Kanpur 16 नवंबर 2026 को सुबह 4:54 बजे फजलगंज मिनी कंट्रोल रूम को पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद लाटूश रोड फायर स्टेशन से दो दमकल यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। आग की गंभीरता को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा भी मौके पर पहुंचे। साथ ही लाटूश रोड और कर्नलगंज से अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाया गया। इस प्रकार कुल चार फायर यूनिट ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
मौके पर पहुंचने पर दमकल कर्मियों ने देखा कि जी+5 मंजिला अपार्टमेंट के भूतल पर बने पार्किंग एरिया में खड़ी बाइकों में आग लगी हुई थी। आग के कारण पूरे भवन में घना और जहरीला धुआं भर गया था। इससे ऊपरी मंजिलों पर मौजूद लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी और कई लोग भवन में फंस गए।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने एक तरफ फायर टेंडर से लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने का अभियान चलाया, वहीं दूसरी तरफ ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
इस दौरान कुल आठ लोगों को भवन से बाहर निकाला गया। इनमें राखी साहू, प्रांजल बाथम, वैभव गुप्ता और मीता बाथम की हालत गंभीर थी। धुएं में फंसने और सांस लेने में परेशानी के कारण चारों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *