दीवाली 2026: AMD न्यूज़ परिवार की ओर से समस्त देशवासियों को दीपों के पावन पर्व दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

AMD NEWS की चीफ एडिटर सलोनी तिवारी ने इस अवसर पर पाठकों को बधाई देते हुए कहा,

“दीपावली केवल दीप जलाने का त्योंहार नहीं है, बल्कि यह हमारे दिलों से अंधकार और दूरियों को मिटाकर प्रेम और सद्भाव का प्रकाश फैलाने का अवसर है। AMD न्यूज़ परिवार हमेशा आप तक सटीक, निष्पक्ष और सच्ची खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। आइए, इस दीवाली हम सब मिलकर समाज में सकारात्मकता का दीप जलाएं और हर चेहरे पर मुस्कान लाने का संकल्प लें।”

सुरक्षित और हर्षोल्लास के साथ मनाएं दीवाली

AMD न्यूज़ अपने सभी पाठकों से अपील करता है कि इस दीपावली पर्यावरण का ध्यान रखते हुए ग्रीन दीवाली मनाएं, अपने स्थानीय कारीगरों और दुकानदारों से दीये व अन्य सामग्रियां खरीदकर उनका उत्साह बढ़ाएं, और सुरक्षित तरीके से इस पर्व का आनंद लें।  आप सभी को AMD न्यूज़ परिवार की तरफ से एक बार फिर दीपावली की ढेरों बधाइयां ! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *