लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेशवासियों को लगातार तीन दिन की छुट्टियों का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवकाश सूची में बदलाव करते हुए 19 अक्टूबर को महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। वहीं, 20 अक्टूबर को दशहरे के अवसर पर पहले से ही सार्वजनिक अवकाश घोषित है।
इन छुट्टियों के चलते रविवार, सोमवार और मंगलवार को लगातार तीन दिन का अवकाश रहेगा। इससे सरकारी कर्मचारियों और प्रदेशवासियों को त्योहार के दौरान परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
अवकाश के दौरान प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम बंद रहेंगे।

