कानपुर में कन्या वंदन कार्यक्रम, बालिकाओं का पूजन कर दिया नारी सम्मान का संदेश

कानपुर। हिन्दू आध्यात्मिक सेवा मेले के अंतर्गत 16 अक्टूबर, शुक्रवार को सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्र में विश्व बैंक, कानपुर दक्षिण में कन्या वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मातृशक्ति के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बालिकाओं का पूजन किया गया और बालकों द्वारा उन्हें जलपान कराया गया। इस अवसर पर बालिकाओं ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर आपसी प्रेम, सम्मान और भाई-बहन के स्नेह का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद की संगीता जी तथा सेवा भारती की नीता जी सहित अनेक बहनें उपस्थित रहीं। संगीता जी ने बच्चों को कन्या वंदन का महत्व समझाते हुए नारी सम्मान और बेटियों के प्रति आदर की भावना विकसित करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर लता जी, प्रीति जी, गायत्री जी, प्रिया जी और पूजा जी की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कारों, नारी सम्मान और सामाजिक सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *