झांसी की सीपरी बाजार सब्जी मंडी में भीषण आग, करीब 40 दुकानें जलकर राख

झांसी। सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में बुधवार तड़के करीब 5 बजे अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते मंडी की करीब 40 दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। दुकानों में रखा सब्जी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया, जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान होने की बात सामने आई है।

दुकानदारों का आरोप है कि एक अज्ञात युवक पेट्रोल लेकर मंडी पहुंचा था। आरोप है कि युवक ने कई दुकानों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। मंडी के गेट पर लगे CCTV कैमरे में एक संदिग्ध युवक दिखाई देने की बात भी दुकानदारों ने कही है।

आग की चपेट में आईं करीब 40 दुकानें

आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दुकानदारों के मुताबिक, कई दुकानों में बड़ी मात्रा में सब्जियां और अन्य सामान रखा था, जो आग में जलकर नष्ट हो गया। आग की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया।

घटना के बाद प्रभावित दुकानदारों में भारी आक्रोश है। दुकानदारों ने पूरे मामले की जांच कर CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक की पहचान और कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *