झाँसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री विकास कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर पुलिस कार्यालय पहुंचे पीड़ितों एवं फरियादियों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना गया। एसएसपी ने प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उनकी बात जानी और समस्याओं के शीघ्र एवं न्यायोचित समाधान का भरोसा दिलाया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
एसएसपी श्री विकास कुमार ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाने के निर्देश दिए। पुलिस कार्यालय में हुई इस जनसुनवाई के दौरान फरियादियों को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया गया।

