झाँसी में सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए निकली बाइक रैली और प्रचार वाहन

झाँसी। सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से झाँसी में प्रचार वाहन एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित वाहन चलाने और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

एआरटीओ श्री हेमचंद्र सिंह गौतम ने बताया कि प्रचार वाहन एवं बाइक रैली जिलाधिकारी कार्यालय से प्रारंभ हुई। रैली ईलाइट चौराहा, चित्रा चौराहा, बीकेडी चौराहा होते हुए पुनः ईलाइट चौराहा पहुंची और इसके बाद संभागीय परिवहन कार्यालय, झाँसी में आकर समाप्त हुई।

अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की।

इस अवसर पर जॉइंट मजिस्ट्रेट श्री आयुष सैनी, एडीएम न्याय श्री अरुण कुमार गौड़, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन (प्रथम) श्री हेमचन्द सिंह गौतम, डॉ. सुजीत कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन (द्वितीय), श्री सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल, यात्री/मालकर अधिकारी, श्री संजय सिंह, संभागीय निरीक्षक, बस/ट्रक/टेंपो यूनियन अध्यक्ष, सुश्री प्रगति शर्मा तथा श्री अतुल अग्रवाल किलपन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रैली के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *