झाँसी पुलिस लाइन में महात्मा गाँधी जयंती पर कार्यक्रम, पुलिसकर्मियों ने लिया स्वच्छता व कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प

झाँसी। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन झाँसी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी ने महात्मा गाँधी जी के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता, कर्तव्यनिष्ठा एवं नारी सुरक्षा के प्रति शपथ दिलाई गई। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गाँधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके विचारों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों ने महात्मा गाँधी जी के आदर्शों पर चलने तथा समाज में स्वच्छता, सुरक्षा और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री अरविन्द कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमरन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन श्रीमती असमा वकार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *