सीएम योगी ने बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों की सुरक्षा को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आकाशीय बिजली और अतिवृष्टि से हुई क्षति का तत्काल आकलन कराया जाए और प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को बारिश से उत्पन्न परिस्थितियों पर लगातार नजर रखने और राहत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।

बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान सावधानी की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि आकाशीय बिजली और अतिवृष्टि के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। उन्होंने लोगों को नदियों और जलाशयों में स्नान करने से बचने तथा विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मौसम में लोग अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

सरकार की ओर से कहा गया है कि हर परिस्थिति में प्रदेशवासियों के साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ा है और बारिश से प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन को सक्रिय रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *