कानपुर-महोबा में IAS अधिकारियों का फेरबदल, DM जितेंद्र प्रताप सिंह और गजल भारद्वाज को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़े फेरबदल के तहत कई IAS अधिकारियों के दायित्व बदले गए हैं। जारी सूची में कानपुर नगर और महोबा से जुड़े जिलाधिकारियों सहित विभिन्न जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सबसे प्रमुख बदलाव कानपुर नगर में हुआ है। कानपुर नगर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को जिलाधिकारी पद से स्थानांतरित करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं महोबा की जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी बनाया गया है।

महोबा के नए जिलाधिकारी के रूप में प्रभास कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। प्रभास कुमार इससे पहले विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति तथा संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के पद पर कार्यरत थे।

अन्य अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार प्रशासनिक फेरबदल में अनुनय झा को जिलाधिकारी मुरादाबाद से जिलाधिकारी हरदोई, राहुल पांडेय को विशेष सचिव राज्य कर से जिलाधिकारी हरदोई की जिम्मेदारी, अरुन्मोली को उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण से संभागीय खाद्य नियंत्रक आगरा तथा जिलाधिकारी एटा की जिम्मेदारी दी गई है।

संजय चौहान को जिलाधिकारी अमेठी से जिलाधिकारी कुशीनगर, जबकि महेंद्र सिंह तंवर को जिलाधिकारी कुशीनगर से जिलाधिकारी कानपुर नगर बनाया गया है।

अनुज मलिक को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद से जिलाधिकारी संतकबीरनगर की जिम्मेदारी मिली है। आलोक कुमार को जिलाधिकारी संतकबीरनगर से जिलाधिकारी पीलीभीत तथा ज्ञानेंद्र सिंह को जिलाधिकारी पीलीभीत से जिलाधिकारी बलिया बनाया गया है।

शशांक चौधरी को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीईडा तथा जिलाधिकारी अमेठी की जिम्मेदारी दी गई है। दिव्यांशु पटेल को नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद से जिलाधिकारी बागपत बनाया गया है।

उमेश प्रताप सिंह को विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण सहित अन्य जिम्मेदारियों से जिलाधिकारी महोबा बनाया गया है। सत्य प्रकाश पटेल को विशेष सचिव नगर विकास से जिलाधिकारी हाथरस की जिम्मेदारी मिली है।

अशोक कुमार को विशेष सचिव सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास से विशेष सचिव कारागार प्रशासन एवं सुधार तथा जिलाधिकारी हमीरपुर की जिम्मेदारी दी गई है। हिमांशु कौशिक को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन से नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद बनाया गया है।

विजय कुमार सिंह को मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया से मुख्य विकास अधिकारी मिर्जापुर तथा संतोष बहादुर सिंह को अपर जिलाधिकारी प्रशासन, सहारनपुर से मुख्य विकास अधिकारी मैनपुरी बनाया गया है। विशाल कुमार को मुख्य विकास अधिकारी मिर्जापुर से मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी मिली है।

विजय कुमार को विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक से महाप्रबंधक, यूपी डेस्को तथा उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण/संभागीय खाद्य नियंत्रक आगरा की जिम्मेदारी दी गई है। शैलेंद्र भाटिया को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीईडा बनाया गया है।

नितिन मदान को अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामपुर से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। जसजीत कौर को जिलाधिकारी बिजनौर से प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन बनाया गया है।

नेहा बंधु को मुख्य विकास अधिकारी मैनपुरी से अपर आयुक्त, विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन की जिम्मेदारी दी गई है।

सूची में आगे अमनदीप डुली, अस्मिता लाल, अभिषेक गोयल, मंगला प्रसाद सिंह, निधि श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, राजेंद्र पेंसिया, अतुल वत्स और चंद्रशेखर समेत अन्य अधिकारियों के दायित्वों में भी बदलाव दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *