कानपुर में सजा ग्लैमर का मंच, Mallika-a-Husn Season-1

कानपुर, 21 सितंबर। शुभ इवेंट्स की ओर से आयोजित “Mallika-a-Husn Season-1” का शानदार आयोजन Hotel Legend में किया गया। फैशन, सौंदर्य, संगीत और प्रतिभा से सजे इस कार्यक्रम में फिल्मी और फैशन जगत से जुड़े कलाकारों ने अपनी मौजूदगी से आयोजन की रौनक बढ़ाई। कार्यक्रम में अमिताभ बाजपेयी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु वंदना से हुई। इसके बाद प्रतिभागियों ने रनवे और पेजेंट के विभिन्न राउंड में अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंच पर प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम में “मुसाफिर ऐ महफिल” के तहत शुभांकर ने लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस दी, जिसने माहौल को संगीतमय बना दिया। वहीं भोजपुरी अभिनेत्री एवं मॉडल शालू और प्रोफेशनल मॉडल खुशी ने शोस्टॉपर के रूप में रैंप पर अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराई।

Miss Category में सुरभि प्रथम

प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा के दौरान प्रतिभागियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। Miss Category में सुरभि ने प्रथम स्थान, अन्नपूर्णा ने द्वितीय स्थान और श्वेता ने तृतीय स्थान हासिल किया।

वहीं Mrs Category में तान्या, स्वाति और अनु मेहा विजेता रहीं। विजेताओं की घोषणा के बाद पूरी टीम ने मंच पर डांस कर जीत का जश्न मनाया और कार्यक्रम का माहौल उत्सव में बदल गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में विभिन्न ब्रांड्स और सहयोगी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के Sponsorship Partners में Ankit Sarees, Pytech Genius Consulting, Kaya Collective, Mobile Wala, Keserwani Advertisers और Keserwani Advertisers तथा Myop Perfumes शामिल रहे।

कार्यक्रम के Makeup Partner के रूप में Tabassum Salon & Academy और Hair & Makeup Partner के रूप में VLCC ने सहयोग किया।

वहीं Gift Partners में Mintree, La Chocolaterie, Lajawab Pokhraya, Mobile Wala और Tuba Leather शामिल रहे।

Mallika-a-Husn Season-1 का आयोजन Shubh Events द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम का निर्देशन और एंकरिंग अंकिता शुभांकर गुप्ता ने की। फैशन, मनोरंजन और प्रतिभा को एक मंच पर लाने वाला यह आयोजन प्रतिभागियों के लिए अपनी पहचान और हुनर को मंच पर प्रस्तुत करने का खास अवसर बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *