कानपुर में 23 सितंबर को मनाया जाएगा आयुर्वेद दिवस, ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ होगी इस वर्ष की थीम

कानपुर। जनपद कानपुर में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा। इस वर्ष आयुर्वेद दिवस की थीम ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ रखी गई है। आयोजन को लेकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सरसैया घाट स्थित सभागार में तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आयुर्वेद दिवस के अवसर पर लोगों को भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धति और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में पंचकर्म, ध्यान-साधना, डायबिटीज प्रबंधन सहित आयुर्वेद की विभिन्न पद्धतियों और उनके उपयोग की जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *