कानपुर। महिलाओं के हुनर, आत्मविश्वास और सपनों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से Shubh Events द्वारा ‘Mallika-E-Husn Season-1 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य पेजेंट शो 21 सितंबर 2026 को Hotel Legend, Kanpur में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में महिलाओं को अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। शो में Awards, Runway और Live Singing Performances मुख्य आकर्षण रहेंगे। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को ‘Queens’ की तरह सम्मान देना और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अमिताभ बाजपेई जी होंगे। वहीं Guest of Honour के रूप में मुदित गुप्ता जी, रितेश सिंह जी, मुकेश जी, शुभांकर गुप्ता जी, दिलीप केसरवानी जी और सुनील गुप्ता जी की उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम की Director एवं Anchor Mrs. Ankita Shubhankar Gupta हैं। आयोजन Shubh Events द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न Gifting Partners भी प्रतिभागियों एवं आयोजन का हिस्सा होंगे, जिनमें Mintree, Mushroom, Mobile Wala, Kaya Collective, Tuba Leather, La Chocolaterie, MYOP Perfumes और Lajawab Pokhraya शामिल हैं।
Ankita Gupta, Creative Director, ने बताया कि ‘Mallika-E-Husn’ के माध्यम से महिलाओं को अपनी प्रतिभा सामने लाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपने सपनों की दिशा में आगे बढ़ने के लिए एक रचनात्मक मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

