झांसी में बेरोजगार युवाओं के लिए सुरक्षा सैनिक बनने का अवसर, 17 सितंबर से भर्ती शिविर

झांसी। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि बेरोजगार एवं शिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद झांसी के विभिन्न विकासखंडों में सुरक्षा सैनिक भर्ती परीक्षा एवं भर्ती शिविरों का आयोजन किया जाएगा। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट-2005 के अंतर्गत तथा जिला प्रशासन के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसिल इंडिया लिमिटेड, नीमच द्वारा इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

भर्ती शिविर प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होंगे। विकासखंडवार भर्ती शिविरों का कार्यक्रम इस प्रकार है—

  • बबीना: 17 एवं 18 सितंबर 2026
  • बंगरा: 19 एवं 21 सितंबर 2026
  • मऊरानीपुर: 22 एवं 23 सितंबर 2026
  • बड़ागांव: 24 एवं 25 सितंबर 2026
  • मोंठ: 26 एवं 28 सितंबर 2026
  • बामौर: 29 एवं 30 सितंबर 2026
  • गुरसराय: 01 एवं 03 अक्टूबर 2026
  • चिरगांव: 05 एवं 06 अक्टूबर 2026

10वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन

भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना आवश्यक है। आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थियों को भर्ती शिविर स्थल पर 10वीं की अंकतालिका की छायाप्रति और दो फोटो साथ लेकर पहुंचना होगा। चयनित अभ्यर्थियों का पंजीकरण भर्ती स्थल पर ही किया जाएगा।

नीमच में एक माह का प्रशिक्षण

भर्ती में चयनित युवाओं को नीमच में एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद औद्योगिक संस्थानों तथा विभिन्न महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और स्थलों पर सुरक्षा सैनिक के रूप में रोजगार उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है। इनमें दिल्ली का लाल किला, ग्वालियर का किला, झांसी का किला, खजुराहो के मंदिर, सांची स्तूप, आगरा का ताजमहल, एसबीआई बैंक और आईडीबीआई बैंक सहित अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं।

चयनित युवाओं को नियमानुसार पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल सुविधा, वेतन वृद्धि, पदोन्नति और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई है। संस्था की ओर से दो बच्चों की पढ़ाई के लिए देहरादून स्थित आईपीएस स्कूल में शिक्षा सुविधा का भी उल्लेख किया गया है।

अधिक जानकारी के लिए संस्था की वेबसाइट www.ssciindia.com पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इच्छुक अभ्यर्थी महीपाल सिंह, मोबाइल नंबर 8619863856 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *