मिशन निडर: कानपुर में महिलाओं ने निकाली ‘Fearless Night Walk’, दिया भयमुक्त आवागमन का संदेश

कानपुर। महिला एवं बालिका सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन निडर के तहत कानपुर में “Fearless Night Walk” जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ ही उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने और भयमुक्त होकर आवागमन करने का संदेश दिया गया।

रैली का नेतृत्व नोडल/अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध श्रीमती स्नेहा तिवारी ने किया। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर प्रतिभागियों को महिला एवं बालिका सुरक्षा, सम्मान तथा सशक्तिकरण की शपथ दिलाई गई। साथ ही जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

“Fearless Night Walk” के जरिए यह संदेश दिया गया कि महिलाएं और बालिकाएं अपने अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक रहते हुए आत्मविश्वास के साथ सार्वजनिक स्थानों पर आवागमन करें। कार्यक्रम ने भयमुक्त समाज, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *