18वां BRICS शिखर सम्मेलन: दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 35 से अधिक सड़कों पर ट्रैफिक रेगुलेशन

नई दिल्ली। भारत की अध्यक्षता में 18वां BRICS लीडर्स समिट 11 से 13 सितंबर 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में करीब 30 BRICS सदस्य एवं साझेदार देशों के नेता, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख और बिजनेस प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

सम्मेलन को देखते हुए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक इंतजाम किए हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है। सम्मेलन स्थल के साथ-साथ प्रमुख मार्गों और महत्वपूर्ण स्थानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।

11 सितंबर को केंद्र सरकार के कार्यालय रहेंगे बंद

BRICS सम्मेलन के दौरान सुरक्षा एवं लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को दिल्ली और नई दिल्ली स्थित सभी केंद्र सरकार के कार्यालय बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इसके बाद 12 और 13 सितंबर को शनिवार और रविवार का अवकाश रहेगा।

इस व्यवस्था का उद्देश्य सम्मेलन के दौरान वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा प्रबंधों के कारण उत्पन्न होने वाले यातायात दबाव को कम करना है।

35 से अधिक सड़कों पर ट्रैफिक रेगुलेशन

BRICS सम्मेलन के दौरान दिल्ली की यातायात व्यवस्था में भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। राजधानी की 35 से अधिक प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक रेगुलेशन लागू रहेगा। इसके अलावा यातायात को नियंत्रित करने के लिए 22 डायवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं।

प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे सम्मेलन के दौरान निर्धारित या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *