दिल्ली में तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 8 लोगों के दबे होने की आशंका

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बारिश के बीच रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। साउथ कैंपस थाना क्षेत्र के सत्य निकेतन इलाके में एक तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मलबे में करीब आठ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। दमकल विभाग के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे इमारत गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गईं।
फिलहाल मलबे को हटाने और संभावित रूप से फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान तेजी से जारी है। मौके पर पुलिस और दमकलकर्मी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
बारिश के बीच इमारत गिरने की घटना ने इलाके में सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं और किसी के हताहत होने की स्थिति क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि राहत-बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही हो सकेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *