पुलिस लाइन झाँसी में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भक्ति एवं उल्लास से सराबोर रहा माहौल

झाँसी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन झाँसी में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर जिलाधिकारी झाँसी श्री गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री विकास कुमार ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारीजनों की उपस्थिति में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया।

कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिवारों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भक्ति से जुड़े कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

जन्मोत्सव के दौरान पुलिस लाइन परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारीजनों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा पर्व को आपसी प्रेम, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *