चित्रकूट। मां मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसे दुकानदारों एवं स्थानीय निवासियों को NDRF की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
NDRF टीम द्वारा 01 सितंबर 2026 को अभियान चलाकर कुल 11 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद संवेदनशील एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन और राहत दलों को अलर्ट रखा गया है।
जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं।
जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि नदी, घाटों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। बिना आवश्यकता ऐसे क्षेत्रों में न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी किए जा रहे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन एवं राहत-बचाव टीमों को तत्काल सूचना दें।
