कानपुर में पारिवारिक विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या

कानपुर। कैंट थाना क्षेत्र के शक्ति चौराहे के पास रविवार शाम पारिवारिक विवाद को लेकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना करीब शाम 7:50 बजे हुई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *