चित्रकूट में मंदाकिनी का रौद्र रूप: रामघाट में कई मंजिल तक डूबा निर्मोही अखाड़ा परिसर, करोड़ों के नुकसान की आशंका

चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट में मंदाकिनी नदी की भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान 126 मीटर से करीब नौ मीटर ऊपर यानी 135 मीटर से अधिक पहुंच गया है। बाढ़ का असर सबसे ज्यादा रामघाट क्षेत्र में दिखाई दे रहा है, जहां निर्मोही अखाड़े का पूरा परिसर कई मंजिल तक बाढ़ के पानी में डूब गया है। आश्रम परिसर में मौजूद भवनों, सामान और अन्य संसाधनों को भारी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आ रही है। प्रारंभिक तौर पर करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *