झांसी: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में हुए तबादलों के तहत झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) पद पर आईपीएस अधिकारी विकास कुमार की तैनाती की गई है। विकास कुमार इससे पहले पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर के पद पर तैनात थे।
जारी तबादला सूची के अनुसार आईपीएस-आरआर-2017 बैच के अधिकारी विकास कुमार को बलरामपुर से स्थानांतरित कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झांसी बनाया गया है। वहीं, झांसी में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति, आईपीएस-आरआर-2015 का तबादला कर उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है।
झांसी में नए SSP के सामने होंगी अहम चुनौतियां
विकास कुमार के सामने झांसी में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना प्रमुख चुनौतियां रहेंगी। उनके कार्यभार संभालने के बाद झांसी पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था को लेकर नई दिशा देखने को मिल सकती है। तबादला सूची में प्रदेश के कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण भी किए गए हैं।
