तीज महोत्सव में सजीं मां कस्तूरबा स्कूल की पुरानी छात्राएं, यादों के साथ मनाया हरियाली का पर्व

कानपुर। मोतीझील, कानपुर में मां कस्तूरबा स्कूल की पुरानी छात्राओं ने मिलकर हर्षोल्लास के साथ तीज महोत्सव मनाया। इस अवसर पर सभी सहेलियां वर्षों बाद एक साथ जुटीं और पुराने स्कूल के दिनों की यादों को ताजा करते हुए खूब मस्ती और मनोरंजन किया।

कार्यक्रम में प्रीति मिश्रा, क्षमा, अंशु, उपमा, कविता, अनीता, सीमा, नीलम, सुधा, आशा, आरती  सहित अन्य पुरानी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने तीज के पारंपरिक रंग में सज-धजकर एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं।

महोत्सव के दौरान गीत-संगीत, नृत्य, हंसी-मजाक और मनोरंजक गतिविधियों का दौर चला। सहेलियों ने साथ बैठकर अपने स्कूल के दिनों की यादें साझा कीं और पुराने रिश्तों में फिर से वही अपनापन महसूस किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल तीज पर्व मनाना ही नहीं, बल्कि वर्षों से जुड़ी दोस्ती और आपसी प्रेम को फिर से मजबूत करना भी रहा। सभी छात्राओं ने कहा कि ऐसे आयोजन पुरानी यादों को जीवंत करने के साथ-साथ रिश्तों में नई ऊर्जा भरते हैं।

मोतीझील में आयोजित यह तीज मिलन समारोह आपसी प्रेम, दोस्ती और पुरानी यादों का खूबसूरत संगम बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *