नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र कनॉट प्लेस में सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों के मद्देनज़र सभी दुकानें, कार्यालय और रेस्टोरेंट शाम 6:30 बजे तक बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
यह एडवाइजरी न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने न्यू दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल (NDMC) के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के निर्देशों के अनुपालन में जारी की है। एडवाइजरी में क्षेत्र के सभी व्यापारियों, प्रतिष्ठान संचालकों और व्यावसायिक संस्थानों से निर्धारित समय तक अपने प्रतिष्ठान बंद करने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
एसोसिएशन ने कहा है कि यह निर्णय एहतियात के तौर पर लिया गया है तथा सभी व्यापारियों से सहयोग की अपेक्षा की गई है। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से कनॉट प्लेस क्षेत्र में आने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
