दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट: CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के चलते 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सीजेपी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। एहतियातन दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने शहर के 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में डीएमआरसी ने सर्विस अपडेट जारी करते हुए यात्रियों को यात्रा से पहले नवीनतम जानकारी जांचने की सलाह दी है।

डीएमआरसी के अनुसार, सुरक्षा कारणों से इन स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास पर पूरी तरह रोक रहेगी। हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर केवल इंटरचेंज सुविधा पूर्ववत जारी रहेगी, ताकि अन्य मेट्रो लाइनों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा न हो।

अगले आदेश तक बंद किए गए 16 मेट्रो स्टेशन

लोक कल्याण मार्ग

राजीव चौक

पटेल चौक

रामकृष्ण आश्रम मार्ग

बाराखंभा रोड

सुप्रीम कोर्ट

सेवा तीर्थ

जनपथ

मंडी हाउस

केंद्रीय सचिवालय

आईटीओ

दिल्ली गेट

इंद्रप्रस्थ

खान मार्केट

जोर बाग

शिवाजी स्टेडियम

डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना बनाने से पहले आधिकारिक अपडेट अवश्य देखें और आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। सुरक्षा एजेंसियां राजधानी के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

प्रशासन का कहना है कि स्थिति सामान्य होने के बाद मेट्रो स्टेशनों को चरणबद्ध तरीके से दोबारा खोला जाएगा। फिलहाल यात्रियों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *