कानपुर। शासन स्तर पर हुए स्थानांतरण के बाद कानपुर नगर में नवागत डिप्टी कलेक्टरों एवं उप-जिलाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए सात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र निर्धारित कर दिए।
जारी आदेश के अनुसार पीसीएस अधिकारी शिखा शुक्ला को अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय), ज्योति शर्मा को अपर नगर मजिस्ट्रेट (तृतीय), मनीष कुमार यादव को अपर नगर मजिस्ट्रेट (पंचम) तथा राकेश कुमार पाठक को अपर नगर मजिस्ट्रेट (षष्ठम) के पद पर तैनात किया गया है।
इसके साथ ही ऋचा सिंह को अपर उप-जिलाधिकारी सदर, कानपुर नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार नरवल रहे सत्यपाल प्रजापति को उप-जिलाधिकारी नरवल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अपर उप-जिलाधिकारी सदर रहे संजीव कुमार दीक्षित को उप-जिलाधिकारी (न्यायिक), नरवल के पद पर तैनाती दी गई है।

