कानपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश (पंजी.) ने व्यापारिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय योगदान को देखते हुए श्रीमती दीप्ति दुबे को महिला विंग, कानपुर नगर की जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
संगठन द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति संगठन एवं व्यापारी हित में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को ध्यान में रखते हुए की गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सर्वेश चौहान की संस्तुति पर उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
मनोनयन पत्र में संगठन ने आशा व्यक्त की है कि श्रीमती दीप्ति दुबे अपने नेतृत्व, अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ-साथ महिला उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों की रक्षा के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगी।
श्रीमती दीप्ति दुबे वर्तमान में कानपुर के पनकी क्षेत्र स्थित शामित एंटरप्राइजेज से जुड़ी हैं और लंबे समय से सामाजिक एवं व्यापारिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनकी नियुक्ति पर व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

