कानपुर में होटलों, रेस्टोरेंट और क्लबों पर फायर विभाग की बड़ी कार्रवाई, अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की हुई सघन जांच उपशीर्षक:

कानपुर नगर में अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग ने होटल, रेस्टोरेंट और क्लबों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। यह अभियान नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल के बेसमेंट में हुए भीषण अग्निकांड के बाद शुरू किया गया, जिसमें जान-माल की भारी क्षति हुई थी।

महानिदेशक अग्निशमन तथा आपात सेवा के आदेश और पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) के निर्देश पर 4 जून 2026 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और क्लबों का सघन निरीक्षण किया गया। अभियान का उद्देश्य अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना तथा संभावित हादसों को रोकना था।

निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा और भवन संबंधी व्यवस्थाओं में निर्धारित मानकों से विचलन पाया गया। अधिकारियों ने संबंधित संचालकों को तत्काल आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही अग्निशमन एवं आपात सेवा नियमावली-2022 तथा अधिनियम-2024 के तहत मानक अनुरूप सुरक्षा व्यवस्थाएं स्थापित करने के लिए नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन प्रतिष्ठानों में गंभीर कमियां पाई जाएंगी, उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिला पर्यटन अधिकारी तथा कानपुर विकास प्राधिकरण को भी पत्राचार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

अभियान के तहत सुतरखाना, घंटाघर, मथुरी मोहाल, फजलगंज, कृष्णानगर, किदवई नगर, पनकी और कानपुर-इटावा हाईवे क्षेत्र स्थित करीब 20 होटल, रेस्टोरेंट और क्लबों का निरीक्षण किया गया। अग्निशमन विभाग ने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे अग्नि सुरक्षा उपकरणों को क्रियाशील रखें और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *