कानपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थाना प्रभारियों और उपनिरीक्षकों के तबादले

कानपुर नगर। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। पुलिस आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक अशोक कुमार दुबे को किदवई नगर से गोविंदनगर, राकेश कुमार सिंह को गोविंदनगर से चमनगंज तथा केशव कुमार तिवारी को अपराध शाखा से कल्याणपुर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं जनार्दन सिंह को अरोल से कलक्टरगंज भेजा गया है।

उपनिरीक्षक स्तर पर विनय तिवारी को कलक्टरगंज से अरोल, मनीष कुमार को गोविंदनगर से कोहना तथा विजय सिंह को सेन पश्चिम पारा से किदवई नगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराएं। इस फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *