सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि उनकी उम्र महज 38 वर्ष थी।

सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह करीब 6 बजे उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद परिवार के लोग उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।

प्रतीक यादव समाजवादी परिवार का अहम हिस्सा थे और अपनी सादगी व शांत स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनकी पत्नी अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं, जबकि परिवार का बड़ा राजनीतिक संबंध समाजवादी पार्टी से रहा है। उनके निधन की खबर सामने आते ही कई राजनीतिक नेताओं और समर्थकों ने दुख व्यक्त किया।

अस्पताल और परिवार की ओर से फिलहाल मृत्यु के कारणों को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। परिवार के करीबी और समर्थक लगातार आवास पहुंच रहे हैं। लखनऊ में शोक का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *