कानपुर के कई मोहल्लों में पानी संकट, बाल्टी लेकर सड़कों पर उतरे लोग

कानपुर के दक्षिण क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में पिछले 20 दिनों से जलापूर्ति ठप होने के कारण लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। परेशान क्षेत्रीय निवासियों ने बाल्टियां लेकर प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द पानी की सप्लाई बहाल करने की मांग की।

जानकारी के अनुसार, गंगाबैराज से जलापूर्ति बंद होने के चलते बारादेवी, रावतपुर, जूही गढ़ा, धोबीघाट, तुलाराम हाता और बुद्धविहार बस्ती जैसे इलाकों में लंबे समय से पानी नहीं पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी के टैंकर भी ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *