कानपुर नगर में बच्चों की रचनात्मकता को निखारने के उद्देश्य से “ASA Creations” द्वारा आर्ट एंड क्राफ्ट समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 15 मई से 22 मई और 23 मई से 30 मई तक दो बैचों में आयोजित होगा, जिसमें बच्चे ड्रॉइंग, पेंटिंग और विभिन्न आर्ट फॉर्म्स की बारीकियां सीख सकेंगे।
इस समर कैंप में 7 दिनों के दौरान 7 अलग-अलग क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स पर काम कराया जाएगा। खास बात यह है कि इसमें भाग लेने वाले बच्चों को सभी आवश्यक सामग्री संस्थान द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। कैंप में लड़के और लड़कियां दोनों ऑफलाइन (इन-पर्सन) क्लासेस के माध्यम से प्रशिक्षण ले सकेंगे।
कैंप के दौरान बच्चों को ड्रॉइंग बेसिक्स, शेडिंग टेक्नीक, जेंटैंगल आर्ट, पेंसिल ड्रॉइंग, बोहो आर्ट, वारली आर्ट और मधुबनी आर्ट जैसी पारंपरिक व आधुनिक कला शैलियों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही क्ले आर्ट, लिप्पन आर्ट, ग्लास पेंटिंग, बॉटल आर्ट, पेपर टेक्सचर आर्ट और फ्रिज मैगनेट बनाना भी सिखाया जाएगा।

इस कैंप की फीस ₹3000 रखी गई है। क्लासेस के दो टाइम स्लॉट होंगे—पहला बैच शाम 4 बजे से 5 बजे तक और दूसरा बैच 5:30 बजे से 6:30 बजे तक चलेगा। आयोजन स्थल गोविंद नगर स्थित हरि पैलेस रखा गया है।
आयोजकों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में कुछ नया और क्रिएटिव सीखने का अवसर देना है, ताकि वे अपनी कला को पहचान सकें और आत्मविश्वास बढ़ा सकें। इच्छुक अभिभावक दिए गए नंबरों पर संपर्क कर अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
For Inquiries : 9250287327 / 9919012212 / 9795242840

