कानपुर। सरस्वती बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज ने यूपी बोर्ड परीक्षाफल 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है। विद्यालय का हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट मानविकी वर्ग का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है।
हाईस्कूल परीक्षा में सभी छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। इस वर्ग में लकी दुबे ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वैष्णवी श्रीवास्तव 81 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि लक्ष्मी साहू ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इंटरमीडिएट के मानविकी वर्ग में भी शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया गया। इस वर्ग में आयुषी ने 81.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। कनिष्का 74 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और सानिया 73.2 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञान वर्ग का परीक्षाफल 84 प्रतिशत रहा, जिसमें मुस्कान गुप्ता ने 81.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कशिश 79 प्रतिशत के साथ दूसरे और लक्ष्मी झा 76.2 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
व्यावसायिक वर्ग में भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस वर्ग में सुनाली राजपूत ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। खुशी शारदे 75 प्रतिशत के साथ दूसरे और खुशी 74 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मधुर द्विवेदी ने सभी छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार परिणाम पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने का संदेश दिया।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

