AMD न्यूज़ फूड स्पेशल : अगर आप रोज़-रोज़ की सब्ज़ी से बोर हो चुके हैं और कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बेहद स्वादिष्ट और आसान पनीर मसाला रेसिपी, जिसे आप घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा बना सकते हैं।
सामग्री:
- पनीर – 250 ग्राम (क्यूब्स में कटा हुआ)
- टमाटर – 3 (प्यूरी)
- प्याज – 2 (बारीक कटा हुआ)
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
- क्रीम – 2 चम्मच
- तेल / बटर – 2 चम्मच
- हल्दी – ½ चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 चम्मच
- गरम मसाला – ½ चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- हरा धनिया – सजाने के लिए
बनाने की विधि:
- सबसे पहले कढ़ाही में तेल या बटर गरम करें।
- इसमें बारीक कटा प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
- अब अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर खुशबू आने तक पकाएं।
- टमाटर की प्यूरी डालें और मसालों (हल्दी, लाल मिर्च, धनिया) को मिलाकर अच्छी तरह भूनें।
- जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब इसमें थोड़ा पानी डालें और उबाल आने दें।
- अब पनीर के टुकड़े डालें और 5–7 मिनट तक पकाएं।
- अंत में क्रीम और गरम मसाला डालकर 2 मिनट और पकाएं।
- हरे धनिये से सजाकर गरमा-गरम सर्व करें।
सर्व करने का तरीका:
गरमागरम पनीर मसाला को आप रोटी, नान या जीरा राइस के साथ सर्व करें – स्वाद दोगुना हो जाएगा !

