कानपुर नगर के भीमसेन थाना सचेडी क्षेत्र के कला का पुरवा इलाके में शनिवार को एक फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:26 बजे प्राप्त हुई, जिसके बाद तुरंत अग्निशमन विभाग हरकत में आ गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री दीपक शर्मा जी कानपुर नगर के निर्देशन में फायर स्टेशन पनकी और फजलगंज से कुल तीन अग्निशमन वाहन तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किए गए। मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया। अग्निशमन टीम की तत्परता और सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की तेज कार्रवाई की सराहना की है, जिससे समय रहते आग पर काबू पाया जा सका।

