Kanpur- सीसामऊ बाजार में दीप गारमेंट्स में लगी आग

कानपुर के सीसामऊ बाजार में रविवार, दिनांक 29 मार्च 2026 को दोपहर 12:58 बजे आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। मिनी कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, आग दीप गारमेंट्स में लगी थी।

सूचना मिलते ही सीएफओ कानपुर श्री दीपक शर्मा के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अग्निशमन केंद्र कर्नलगंज, फजलगंज और लाटूश रोड से प्रभारी अग्निशमन अधिकारियों के साथ दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

दमकल विभाग की तत्परता और सूझबूझ के चलते आग को अल्प समय में ही पूरी तरह से काबू में कर लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *