कानपुर नगर के थाना किदवई नगर क्षेत्रांतर्गत सफेद कॉलोनी में 23 मार्च 2026 को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) दीपक शर्मा के निर्देशन में अग्निशमन केंद्र किदवई नगर से तत्काल एक यूनिट को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के साथ घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
आग की भयावहता को देखते हुए स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जनपद के अन्य अग्निशमन केंद्रों से भी अतिरिक्त दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। कुल चार अग्निशमन वाहनों की मदद से दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया।
घटनास्थल पर मौजूद अग्निशमन टीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए आग को पूरी तरह बुझा दिया, जिससे आसपास के घरों को भी सुरक्षित बचा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

