भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सहमति, अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 18% किया

नई दिल्ली/वॉशिंगटन। भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को लेकर एक अहम समझौता सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को  घटाकर 18 फीसदी करने की घोषणा की है। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के कुछ ही देर बाद लिया गया, जिसकी जानकारी ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’ पर साझा की।

डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें अपना करीबी दोस्त और भारत का एक शक्तिशाली व सम्मानित नेता बताया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच ट्रेड डील के साथ-साथ रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

अमेरिकी राष्ट्रपति के अनुसार, भारत ने रूस से तेल खरीद बंद करने और अमेरिका तथा वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदने पर सहमति जताई है। ट्रंप ने दावा किया कि इस फैसले से यूक्रेन में जारी युद्ध को खत्म करने में मदद मिलेगी, जहां हर हफ्ते हजारों लोगों की जान जा रही है।

ट्रंप ने अपने बयान में कहा, “आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। हमारी दोस्ती और आपसी सम्मान के नाते, और उनके अनुरोध पर, अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील पर तुरंत प्रभाव से सहमति बनी है।”

इस समझौते के तहत अमेरिका ने भारत पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को  घटाकर 18 फीसदी कर दिया है। वहीं भारत भी अमेरिका के खिलाफ अपने टैरिफ और गैर-शुल्क बाधाओं को शून्य करने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *