कानपुर नगर में लगातार बढ़ती ठंड और शीत लहर को देखते हुए जिलाधिकारी (डीएम) ने बड़ा फैसला लिया है। छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए 2 जनवरी 2026 को कानपुर नगर के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा। इसमें कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं निजी विद्यालय शामिल हैं। शीत लहर के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे छोटे बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय पूरी तरह से छात्रों की सुरक्षा, ठंड से बचाव और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे आदेश का कड़ाई से पालन करें। किसी भी विद्यालय द्वारा आदेश की अवहेलना किए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक शीत लहर का प्रकोप बना रह सकता है। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाएं और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकालें।

