गृह मंत्री अमित शाह ने लाल किला धमाके स्थल का किया दौरा, बोले– हर एंगल से हो रही जांच

सलोनी तिवारी: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए धमाके के बाद राजधानी हाई अलर्ट पर है। घटना के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने मौके पर मौजूद दिल्ली पुलिस कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से पूरी स्थिति की जानकारी ली।

गृह मंत्री अमित शाह ने इसके बाद लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल पहुंचकर धमाके में घायल लोगों से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनके इलाज और स्वास्थ्य की जानकारी ली।

अमित शाह ने कहा कि “धमाके की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, NIA, NSG और FSL की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। हमारी सभी एजेंसियां हर दृष्टि से जांच कर रही हैं ताकि धमाके के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।”

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फोन कर पूरी स्थिति की जानकारी ली। गृह मंत्री ने कहा कि जब तक घटनास्थल से मिले सभी सबूतों का वैज्ञानिक विश्लेषण पूरा नहीं होता, किसी भी एंगल को खारिज नहीं किया जाएगा।

फिलहाल दिल्ली पुलिस और जांच एजेंसियां मौके से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही हैं। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है, जबकि नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *