सेवा भारती एवं अंशिका मीडिया के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

सलोनी तिवारी: 5 जून, गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेवा भारती कानपुर दक्षिण एवं अंशिका मीडिया के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना और हरियाली को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर सेवा भारती की प्रांत मंत्री नीता अवस्थी, अंशिका मीडिया की एडिटर सलोनी तिवारी एवं श्री नवदीप चतुर्वेदी द्वारा वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इनके साथ-साथ सेवा भारती की सक्रिय कार्यकर्ता बहनों — सीमा, लता, गुड़िया, गायत्री, महिमा, शांति, मिथिलेश, डॉ. सरोज, मंजू, जानकी, मीनू, भव्या, गौरी, आस्था एवं पंडित जी ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें रवीना, सलोनी, गौरी, वंशिका, मुस्कान और कन्हैया प्रमुख रहे। समाजसेवी संतोष जी सहित क्षेत्र के कई संभ्रांत नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखरेख करने की अपील की। यह आयोजन सामाजिक समर्पण और पर्यावरणीय चेतना का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।

शक्ति संगिनी क्लब— महिलाओं का अपना मंच, अपनी पहचान

क्या आप एक डॉक्टर हैं, टीचर हैं, हाउसवाइफ हैं, मेकअप आर्टिस्ट हैं, या फिर कोई बिजनेस वुमन?
क्या आप चाहती हैं कि आपकी प्रतिभा और विचारों को एक ऐसा मंच मिले जो न केवल आपकी बातों को सुने, बल्कि उन्हें समाज तक पहुँचाए?

तो फिर जुड़िए अंशिका मीडिया द्वारा संचालित “शक्ति संगिनी क्लब” से!

🎯 हमारा उद्देश्य:
एक ऐसा संगठन खड़ा करना जहाँ महिलाएँ एक-दूसरे से जुड़ें, सीखें, साझा करें और आगे बढ़ें।

🔹 स्वास्थ्य से जुड़े टिप्स डॉक्टर से
🔹 ब्यूटी और लाइफस्टाइल के सीक्रेट्स प्रोफेशनल्स से
🔹 रोचक प्रतियोगिताएँ और एक्टिविटीज
🔹 जरूरत पर सहयोग का भरोसेमंद नेटवर्क
🔹 फ्री वर्कशॉप्स, कोर्सेस और मोटिवेशनल सेशन्स
🔹 आपकी रेसिपी, आर्टिकल्स और इंटरव्यू को मिलेगा डिजिटल मंच पर सम्मान

💝 सिर्फ 1000 रुपये की मेंबरशिप में सालभर फायदे:
🎁 मेंबरशिप ऑफर रिटर्न बेनिफिट्स
आपके ₹1000 की फीस आपको सालभर में अलग-अलग रूपों में वापस मिल जाएगी:
✔️ फूड वाउचर
✔️ ब्यूटी सैलून डिस्काउंट
✔️ ऑनलाइन क्लास एक्सेस
✔️ सोशल मीडिया प्रमोशन
✔️ पब्लिकेशन ऑफ योर वर्क

🌸 क्यों जुड़ें हमसे?
✅ डिजिटल और ग्राउंड लेवल दोनों पर सक्रिय संगठन
✅ अंशिका मीडिया की विश्वसनीयता के साथ
✅ आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और पहचान का सशक्त मंच
✅ हर वर्ग की महिला को जोड़ने की पहल

जुड़िए आज ही! क्योंकि जब महिलाएँ एकजुट होती हैं, तो बदलाव निश्चित होता है।

संपर्क करें आज ही:
📱मोबाइल नंबर / WhatsApp] 9918301230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *