शहीद पथ पर दर्दनाक हादसा: ओवरटेक करते समय दो कारें हुई अनियंत्रित, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

सलोनी तिवारी: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में शहीद पथ पर ओवरटेक के दौरान हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब दो युवक अलग-अलग कारों में तेज गति से एक-दूसरे को ओवरटेक कर रहे थे।

एक कार लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई, जबकि दूसरी कार पलट गई। घायलों को पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। घटना के कारण शहीद पथ पर भीषण जाम लग गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में गोसाईंगंज के महेंद्र रावत (31) और अश्वनी रावत (26) शामिल थे। अश्वनी की कार डिवाइडर पर चढ़ गई, जबकि महेंद्र की कार रेलिंग से टकरा कर पलट गई। यह हादसा टेंडर पॉम अस्पताल के पास हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *