नई दिल्ली। वेब सीरीज आईसी -814 विवादों के घेरे में बनी हुई है। समाचार एजेंसी ने इस शो के मेकर्स पर सवालिया निशान खड़े किये हैं।
आतंकियों के हिंदू नामों को लेकर खड़ा हुआ विवाद-
डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के डाइरेक्शन में बनी वेब सीरीज आईसी-814- द कंधार हाईजैक फ़िल्म की रिलीज के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।1999 में इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट आईसी-814 के अपहरण कहानी बयां करने वाले इस शो में आतंकियों के हिंदू नामों को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। इसके बाद नेटफ्लिक्स ने अस्वीकरण को अपडेट कर दिया था। हालांकि, यह शो एक बार फिर से कानूनी खेल में फंसता दिख रहा है।
समाचार एजेंसी ने दायर किया केस– अभी-अभी समाचार एजेंसी ANI ने आरोप लगाया है कि निर्माताओं ने बिना अनुमति के इस सीरीज में अभिलेखीय फुटेज का उपयोग किया गया है। बार और बेंच की एक रिपोर्ट के के मुताबिक ANI ने नेटफ्लिक्स और आईसी 814 के निर्माताओं के खिलाफ केस दायर किया है।
एजेंसी नें ये की है मांग-
समाचार एजेंसी ने इस वेब सीरीज से चार एपिसोड को हटाने की मांग की है, जिसमें कथित तौर पर उचित लाइसेंस के बिना तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और जनरल परवेज मुशर्रफ सहित प्रमुख हस्तियों के फुटेज शामिल हैं। ANI एजेंसी के अधिवक्ता सिद्धांत कुमार के अनुसार उनके कॉपीराइट सामग्री और ट्रेडमार्क के अनधिकृत उपयोग के परिणामस्वरूप सीरीज की आलोचनाओं के बीच उनके ब्रांड की प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई है।
इन एक्टर्स ने सीरीज में निभाया रोल-
इस वेब सीरीज में विजय वर्मा, दीया मिर्जा और नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, मनोज पाहवा, पत्रलेखा और अरविंद स्वामी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। 29 अगस्त 2024 को छह एपिसोड वाली यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर जारी की गई थी। जो चर्चा का विषय बनी हुई है।

