आज मनाई जा रही है स्कन्द षष्ठी जाने शुभ मुहूर्त, सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक..

नई दिल्ली। आज 9 सितम्बर सोमवार का दिन पंचांग के लिहाज से बहुत ही शुभ माना जा रहा है। क्योंकि सनातन धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित है। फिर वो महीना कोई भी क्यों न हो ऐसी मान्यता है कि अविवाहित लड़कियों के द्वारा इस सोमवार का व्रत रखने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं। भाद्र माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर कई विशेष योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा आज भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि स्कंद षष्ठी का पर्व भी मनाया जाएगा और आज ही ऋषि पंचमी व्रत का पारण भी किया जाएगा।

आज का पंचांग –

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि षष्ठी रआज रात 9 बजकर 48 मिनट पर समाप्त होगी। इसके बाद सप्तमी तिथि की शुरुआत होगी।

सूर्योदय का समय – सुबह 06 बजकर 03 मिनट पर

सूर्यास्त का समय – शाम 06 बजकर 33 मिनट पर

चन्द्रोदय- सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर

चंद्रास्त– शाम 09 बजकर 53 मिनट पर

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 31 मिनट से 05 बजकर 17 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 23 मिनट से 03 बजकर 13 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 33 मिनट से 06 बजकर 56 मिनट तक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *