अगर आप भी रखते हैं व्रत और सोचते हैं क्या खाएं तो आप आलू से बने कुरकुरे नास्ते को खा सकते हैं…

नई दिल्ली। हमेशा कुछ न कुछ अलग खाने का मन करता है। कहीं चटपटा, कहीं तीखा तो कहीं नमकीन तो कहीं मीठा तो कहीं कुछ तो कहीं कुछ तो आज हम शेयर कर रहे हैं उबले आलू से व्रत के लिए बहुत ही कुरकुरा व टेस्टी नाश्ता है ये नाश्ता कम टाइम में झटपट बनकर तैयार हो जाता हैं और खाने में बहुत ही ज्यादा टेस्टी लगता है।

व्रत का ये नास्ता बनाने की सामग्री-

4 छोटे साइज़ के उबले आलू को कद्दूकस किए हुए

½ कप साबुदाना

5 हरी मिर्च

1 इंच अदरक के टुकड़े

1 टीस्पून जीरा

1/4 कप भुनी हुई मूंगफली के दाने (छिलका निकाल कर)

1/4 टीस्पून काली मिर्च पाउडर

स्वाद के अनुसार सेधा नमक

नाश्ते को फ्राई करने के लिए तेल।

बनाने की विधि-

इस टेस्टी नाश्ते को बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में 4 छोटे साइज़ के उबले आलू को कद्दूकस कर लीजियें।

उसके बाद गैस पर एक कढ़ाई राकेन और इसमें ½ कप साबुदाना डालकर चलाते हुए इनको 2 मिनट तक भून लीजियें।

2 मिनट भूनने के बाद अब गैस बंद कर दीजिए और साबुदाने को ठंडा होने दीजियें। साबुदाना ठंडा होने के बाद अब इनको एक मिक्सर जार में डाल दीजिए और एकदम बारीक पीस कर इसका एक पाउडर बना लें। साबुदाना पीसने के बाद अब इस पाउडर को एक बाउल में निकाल लें।

साबुदाना पीसने के बाद अब इस पाउडर को एक बाउल में निकाल लें।

फिर इसी मिक्सर जार में- 5 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक के टुकड़े, 1 टीस्पून जीरा, 1/4 कप भुनी हुई मूंगफली के दाने इनका छिलका निकाल दीजिएगा और बिना पानी डालें इनको दरदरा पीस लें।

पीसने के बाद इस दरदरे मसालें को आलू वाले बाउल में डाल दें और साथ में 1/4 टीस्पून काली मिर्च पाउडर, स्वाद के अनुसार सेधा नमक, पीसा हुआ साबूदाने का पाउडर और इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करते हुए इसका एक मुलायम चिकना आटा गूथं कर तैयार कर लें।

आटा गुथने के बाद अब इस आटे में से थोड़ा सा मिश्रण हाथ में लेकर रोल करते हुए इसे सिलेंडर शेप दे दें।

अब इसी तरीके से आटे से सिलेंडर शेप में सारे पीसेज बनाकर तैयार कर लें।

अब नाश्ते को फ्राई करने के लिए कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म कर लें.

तेल गर्म होने के बाद अब एक-एक कर के नाश्ते के टुकड़ों को तेल में डालते जाइए जितने कढ़ाई में आ जायें।

अब नाश्ते को मीडियम आंच पर उलटते-पलटते रहिये दोनों साइड से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक फ्राई कर ले।

दोनों साइड से गोल्डन और क्रिस्पी होने के बाद अब नाश्ते को एक प्लेट में निकाल लीजिए और बाकी के बचे नाश्ते को आप इसी प्रकार फ्राई कर लें अब आपका डिश तैयार है इसे सर्व कर सकते हैं।और बेहतर टेस्ट के लिए आप इसे चटनी के साथ भी यूज़ कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *