नई दिल्ली। ज्योतिश की गणना के अनुसार आज सोमवार का दिन कई राशियों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है। राशियों के कारक बुध देव के सिंह राशि में गोचर करने से कई राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। वहीं, कई राशि के जातकों के बिगड़े काम भी बनेंगे।
मेष राशि-
मेष राशि के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कुछ सोचे हुए कार्य को पूर्ण होने में समय लगेगा। आज आप किसी बात को लेकर परिवार में झगड़ा भी कर सकते हैं। पत्नी से मतभेद और बढ़ेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य शुरू करने का मन में विचार बना सकते हैं।
वृषभ राशि-
वृषभ राशि के लिए आज के दिन आपको थोड़ा संभल के चलने की जरुरत है। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम उठाना आज आपके लिए ठीक नहीं है। परिवार में बीमारियों के चलते आप परेशान रहेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में पत्नी बच्चों के लिए आज आप कोई नया डिसीजन फैमिली में ले सकते हैं।
मिथुन राशि-
मिथुन राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी नए कार्य को लेकर उत्साहित दिखाई देंगे। व्यापार-व्यवसाय में आज लाभ के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। आज आप किसी विशेष काम को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में माहौल शानदार रहेगा। मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन आपका घर पर अच्छा बीतने वाला है।
कर्क राशि–
कर्क राशि के लिए आज का दिन किसी नए कार्य की नींव रख सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपका रुका हुआ कोई पुराना धन मिल सकता है, जिस कारण आर्थिक स्थिति में आपको लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में नए पार्टनरों का सहयोग मिलेगा, जिस कारण लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मतभेद दूर होंगे।
सिंह राशि–
सिंह राशि के लिए आज का दिन कुछ परेशानियों वाला रह सकता है। आपका कोई पुराना विवाद फिर से उभर कर सामने आ सकता है, जिस कारण आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही सम्मान में कमी आ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में लॉस की स्थिति रहेगी। आपके सहयोगी पार्टनर आपसे दूरी बना सकते हैं।
कन्या राशि–
कन्या राशि के लिए आज का दिन परिवार के साथ किसी यात्रा आदि पर जा सकते हैं, जिसमें परिवारों के लोगों के साथ यह समय आपका अच्छा बीतने वाला है। आज व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनरों पर आंख मूंद कर विश्वास ना करें, नहीं तो आपको बड़ा धोखा मिल सकता है। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत सोच-विचार कर करें।
तुला राशि–
तुला राशि के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी बड़े कार्य में सहभागिता कर सकते हैं, जिससे आपको आर्थिक तौर से बड़ा लाभ होता दिखाई देगा। आज आप किसी खास काम से बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आज अपने भविष्य के लिए आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिससे आगामी समय में आपको लाभ होता दिखाई देगा।
वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि के लिए आज किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं। साथ ही शेयर मार्केट में बड़ा निवेश आज आप कर सकते हैं, जिससे लाभ के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़े परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं, जो आपके लिए आगामी समय में लाभदायक होंगे। परिवार में शानदार माहौल देखने को मिलेगा।
धनु राशि-
धनु राशि के लिए आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत या पार्टनरशिप करना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर के बारे में सही जानकारी होने पर ही कोई बड़ा निर्णय लें, नहीं तो नुकसान संभव है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको किसी को उधार देना नुकसानदायक रहेगा। आज परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई की चिंता बनी रहेगी।
मकर राशि–
मकर राशि के लोग आज सेहत को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए आज आप स्थान परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार में आज आपका सम्मान बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी।
कुम्भ राशि–
कुम्भ राशि के लोग आज अपने पार्टनर के साथ अपने आगामी समय को लेकर योजना बना सकते हैं। साथ ही आज परिवार और घर के लिए सजावट का सामान खरीद सकते हैं। पत्नी के लिए शॉपिंग आज आप कर सकते हैं, जिससे आपकी पत्नी खुश नजर आएगी।
मीन राशि– मीन राशि के लोगों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य में लाभ रहेगा। व्यायाम आदि का सहारा लें। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कोई बड़ी डील आज आप कर सकते हैं, जिससे बड़ा लाभ प्राप्त होगा। नौकरी से परेशान चल रहे लोगों को आज नौकरी मिल सकती है। परिवार में आपसी मनमुटाव दूर होगा। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी।

