नई दिल्ली। आज के राशिफल में उन जातकों के जो प्रेम और वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष में ही प्रेम के अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आज दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के लोगों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन
मेष राशि– इस वक़्त आप अचानक आई घरेलू मुसीबतों से न घबराएं बल्कि डटकर इन मुशीबातों का सामना करें। प्यार में अपने प्रेमी-प्रेमिका से की खट्टी मिट्ठी छेड़खानी से आपका रिश्ता भी मुकम्मल होगा।
वृष राशि– बड़े भाई बहन से काफी दिनों के बाद मुलाकात हो सकती है। कुछ गोपनीय विचार-विमर्श या रोमांटिक रिश्ते आज आपके कार्ड में हैं।
मिथुन राशि– आज आपकी राशि में आपके पति/पत्नी का प्यार आपको हर संकट से मुक्त करेगा। और आप रिलैक्स महसूस करेंगे। प्रेम के रंग को और भी गहरा करने के लिए एक दूसरे की बात को समझने का प्रयास करें।
कर्क राशि- आप अपने प्रेम के लिए निजी कामों को स्थगित कर देंगे। आज के दिन को रंगों ने भरने के लिए किसी रोमांटिक फिल्म का प्रोग्राम भी बन सकता हैं।

