वकालत पेशे पर बनी इन फिल्मों ने हासिल किया मुकाम, जानें कौन कौन सी हैं ये फ़िल्में

नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा का इतिहास करीब वर्षों से भी ज्यादा का रहा है। इस दौरान एक से बढ़कर एक फिल्में बनी हैं। इन फिल्मों में किरदार विभिन्न पेशे से जुड़े दर्शाए गए हैं। इसी के क्रम में कई ऐसी फिल्में भी बनी हैं, जो वकालत पेशे पर बनी हैं। इन फिल्मों को ही नहीं, इनके किरदारों को भी काफी पसंद किया गया। हाल-फिलहाल अरशद वारसी और अक्षय कुमार की आगामी फिल्म जॉली एलएलबी 3 की काफी चर्चा हो रही है, जिसमें दोनों कलाकार वकील के किरदार में नजर आएंगे। आज इस कड़ी में हम बात करेंगे उन फिल्मों की, जिनमें वकील के किरदार या वकालत फिल्म का केंद्र बिंदु रही और उन फिल्मों नें जबर्दस्त कामयाबी भी हासिल की है ।

साल 2019 में रिलीज हुई ये एक रहस्य से भरी थ्रिलर फिल्म है, जिसे सुजॉय घोष ने निर्देशित किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, और अमृता सिंह नजर आए थे। फिल्म की कहानी एक वकील और एक व्यवसायी के बीच हुई बातचीत पर आधारित है, जिस पर उसके प्रेमी की हत्या का आरोप लगा है। फिल्म बहुत सारे रोमांचक मोड़ से भरी हुई है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही।

पिंक फ़िल्म-अनिरुद्ध रॉय चौधरी के निर्देशन में बनी साल 2016 की इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी, अंगद बेदी, पियूष मिश्रा आदि कलाकार नजर आए थे। सामाजिक मुद्दों पर बनी इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार मिला। फिल्म में अमिताभ बच्चन का डायलॉग, नो मींस नो काफी ज्यादा मशहूर हुआ था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी।

जॉली एलएलबी-

साल 2013 की फिल्म जॉली एलएलबी में मशहूर अभिनेता अरशद वारसी ने वकील का किरदार निभाया था, जो फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों की मौत का केस लड़ता है। काफी हास्य और मनोरंजक तरीके से यह फिल्म कानून व्यवस्था पर चोट करती है। फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया था। वहीं, फिल्म में सौरभ शुक्ला, अमृता राव, बोमन ईरानी आदि कलाकार भी नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल साबित हुई थी। इस फिल्म की सफलता के बाद इसे एक फ्रेंचाइजी में बदल दिया गया, जॉली एलएलबी-2- साल 2017 में रिलीज हुईं थी जिसमे अक्षय कुमार प्रमुख भूमिका में नजर आए। अब इसका तीसरा भाग जॉली एलएलबी-3 साल 2025 में रिलीज होगा, जिसमें अरशद वारसी और अक्षय कुमार दोनों नजर आने वाले हैं।

फ़िल्म दामिनी- राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 1993 में रिलीज हुई थी। साल 2016 से 1993 के बीच कई फिल्में बनीं, जिनमें मुख्य किरदार ने वकील की भूमिका निभाई, लेकिन इस फिल्म में सनी देओल के निभाए किरदार के मुकाबले बाकी किरदार थोड़े बुझे से नजर आते हैं। इस फिल्म से उनका तारीख पर तारीख वाला आइकोनिक डायलॉग काफी लोकप्रिय हुआ था। फिल्म काफी पसंद की गई थी। फिल्म में उनके अलावा मीनाक्षी शेषाद्रि और दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *